Lalu biography in hindi
Lalu biography in hindi literature!
लालू प्रसाद यादव
जन्म: 11 जून 1948, फुलवरिया, बिहार
कार्य क्षेत्र: राजनेता, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय रेल मंत्री
लालू प्रसाद यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने सन 2004 से सन 2009 तक केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में रेल मन्त्री का कार्यभार भी संभाला था। लालू प्रसाद यादव का व्यक्तित्व और बोलने के चुटकीले तरीके ने उन्हें भारत में बहुत लोकप्रिय बनाया है। वे न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश की एक महत्वपूर्ण राजनैतिक शख्सियत हैं। वे छात्र नेता भी रह चुके हैं। उनकी सहज नेतृत्व क्षमता और अद्भुत राजनैतिक समझ ने उन्हें बिहार की सबसे चहेती राजनैतिक हस्ती बना दिया। लालू प्रसाद सात वर्ष तक बिहार के मुख्य मंत्री रहे। सर्वाधिक समय तक किसी राजनैतिक दल के अध्यक्ष बने रहने के लिए उन का नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है। रेल मंत्री के रूप में उन्हें भारतीय रेल के प्रबंधन और प्रशासन को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए जाना जाता है।
स्रोत: www.livemint.com
लालू प्रसाद यादव का नाम चारा घोटाले जैसे भ्रष्टाचार क